{"_id":"5b5b72e54f1c1b07788b6627","slug":"131532719845-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसरोली के प्राथमिक स्कूल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसरोली के प्राथमिक स्कूल में भरा पानी
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण भैंसरोली के प्राथमिक स्कूल में पानी भर गया। जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाया गया।
शुक्रवार को ब्लाक गंगेश्वरी के गांव भैंसरोली के प्राथमिक विद्यालय में बरसात का गंदा पानी भर गया। स्कूल का परिसर गहरा होने के कारण पानी इकट्ठा हो रहा है। वहीं गांव का पानी भी स्कूल में भर जाता है। उधर प्रशास ने ग्राम पंचायतों को स्कूलों की हालत सुधारने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी पंचायतें स्कूलों में विकास कार्य कराने में रुचि नहीं ले रही हैं। विद्यालय के कमरों और बरामदे में गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके कारण बच्चो के बैठने के लिए भी जगह नहीं है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्राम प्रधान के द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इंचार्ज अध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालय में जलभराव होने के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में बैठा कर पढ़ाया गया है।