फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कावंड यात्रा

कावंड यात्रा

Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कावंड यात्रा
‘कांवड़ यात्रा के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कांवड़ यात्रा से पूर्व टूटी सड़कों की मरम्मत, ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने के साथ शिवभक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के अफसरों को निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

डीएम अपने आवास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सुरक्षा का इंतजाम करने के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कहा है कि कांवड़ यात्रियों की अतिथि सत्कार के लिए आयोजित कैंपों में खानपान की व्यवस्था पर नजर रखें। खाद्य सामग्री का समय- समय पर निरीक्षण करें ताकि बरसात में भोजन विषाक्त न होने पाए। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों से कहा कि सड़क के किनारे, बाजार और संकीर्ण गलियों से गुजरने वाली विद्युत लाइन का बारीकी के साथ निरीक्षण कर लें। जहां तार ढीले या लटके हुए पाए जाएं तो तत्काल उन्हें ठीक कराएं ताकि कोई अप्रिय दुर्घटना न होने पाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि चिकित्सक आवश्यक दवाइयों के साथ मेडिकल टीम समेत हर समय तैयार रहे। ताकि इमरजेंसी में किसी भी स्थान पर पहुंचा जा सके। उन्होंने जिला पंचायत राज, नगर पालिका के ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों सेे अपने दायित्वों को पूर्ण सजगता और गंभीरता के साथ पूरा करने को कहा। डीएम ने बताया कि कांवड़ियों के लिए डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद गौड़ सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed