{"_id":"5a5a4dd74f1c1bf6408b4a2b","slug":"131515867607-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति चुनाव
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू
बिजनौर । जिले की सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। संचालक मंडल के लिए नामांकन 20 जनवरी को होगा। चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देने के लिए चुनाव अधिकारियों की बैठक रविवार को 11 बजे विकास भवन सभागार में बुलाई गई है।
एआर सहकारी समिति अमित कुमार त्यागी के अनुसार जिले में 96 सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। 15 जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। संचालक मंडल के लिए नामांकन 20 जनवरी को है। मतदान की तिथि 29 जनवरी तय है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 110 चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। कासमपुर गढ़ी जैसी अधिक मतदाता वाली दस सहकारी समितियों में दो दो चुनाव अधिकारी लगे हैं। चुनाव अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए रविवार को 11 बजे विकास भवन सभागार में बुलाया गया है। बैठक में वह स्वयं तथा सभी पांच एडीसीओ मौजूद रहेंगे।