{"_id":"597251494f1c1bbe618b4768","slug":"131500664137-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने की दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड के खुलासे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने की दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड के खुलासे की मांग
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को दिया 26 तक अल्टीमेटम
रालोद ने की दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड के खुलासे की मांग
बिजनौर। रालोद नेताओं ने डीएम से मिलकर दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। कहा कि दरोगा के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। घटना का खुलासा नहीं होने उन्होंने 26 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी।
रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में रालोद नेता डीएम जगतराज से मिले। उन्होंने डीएम से 30 जून को बालावाली क्षेत्र में दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। डीएम को सौंपे एक ज्ञापन में उन्होंने मलिक की कार्य प्रणाली व व्यवहार की सराहना की। साथ ही हत्याकांड का जल्द खुलासा करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि घटना का खुलासा न होने पर रालोद 26 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना देगा। उन्होंने खुलासे के लिए पुलिस को चार दिन का समय दिया है। इस मौके पर रालोद नेता एवं पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर चौधरी, मुनीदेव शर्मा, पूनम चौधरी आदि मौजूद रहे।