{"_id":"59569d3e4f1c1b423b8b483e","slug":"131498848574-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुचि ने मृतक परिवारों को दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुचि ने मृतक परिवारों को दिया मदद का भरोसा
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सुचि ने गंज जाकर दी सांत्वना
गंज (बिजनौर)।
विधायक सुचि चौधरी ने गंज में दीवार के नीचे दबकर जान गंवाने वाली कशिश के घर जाकर सरकारी योजना के अंर्तगत मकान बनवाने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार दोपहर गंज में सोनिया की पुत्री कशिश की दीवार की नींव धंसने के कारण मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इसके अलावा दो सप्ताह पूर्व गंज निवासी महीपाल सिंह के पुत्र विशाल की छाछरी मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विधायक सुचि चौधरी ने शुक्रवार को गंज पंहुचकर दोनों परिवारों को ढांढस बांधा। तहसीलदार राजेश वर्मा भी जानकारी मिलने पर लेखपाल रामानंद के साथ बालिका के परिजनों से मिले। इस दौरान ग्राम प्रधान अमर सिंह, कृष्णपाल आर्य, ललित चौधरी, नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, विजय सिंह, सिकंदी, ईलम सिंह व भगत जी आदि मौजूद रहे।