फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हरिद्वार मार्ग, कल्हेड़ी मार्ग सहित कई मार्गों पर वर्षा से आवागमन प्रभावित

हरिद्वार मार्ग, कल्हेड़ी मार्ग सहित कई मार्गों पर वर्षा से आवागमन प्रभावित

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार मार्ग, कल्हेड़ी मार्ग सहित कई मार्गों पर वर्षा से आवागमन प्रभावित
मालन नदी पुल संपर्क मार्ग पर पानी भरा, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद । नेशनल हाइवे अथॉरिटी की उदासीनता से नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग और हाइवे पर कई स्थानों पर जल भराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम ने एनएचए क डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल समस्या के निवारण के निर्देश दिए है।
नजीबाबाद नगर क्षेत्र से जुड़े हरिद्वार हाइवे के मालन नदी के खस्ताहाल पुल के गड्ढों में वर्षा का पानी जमा हो गया। पानी की निकासी न होने से पुल के लगभग 40 फीट संपर्क मार्ग पर आधा फीट पानी भरा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने एनएचए के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन पर स्थिति से अवगत कराया और तत्काल मालन नदी पुल पर जमा पानी की निकासी बनवाने, पुल और हाइवे के आसपास के गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत जलालाबाद के कल्हेड़ी क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए मिट्टी डालकर मुख्य मार्ग बंद करने और रास्ता एक बाग से दिए जाने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा होने के बाद चिकनी मिट्टी के रास्ते से निकलने वाले कई दोपहिया वाहन और राहगीर मंगलवार को फिसलकर गिर गए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन कराने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed