फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पांच दिवसीय मेले में अभिलेख जमा कराएं किसान

पांच दिवसीय मेले में अभिलेख जमा कराएं किसान

Sat, 22 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय मेले में अभिलेख जमा कराएं किसान
पांच दिवसीय मेले में अभिलेख जमा कराएं किसान
विज्ञापन

स्योहारा। गन्ना समिति में पांच दिवसीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेला लगाया जाएगा। मेले के माध्यम से किसानों को अपने सर्वे और सट्टा आंकड़ों को देखने, आधार कार्ड व खतौनी की प्रति देने का अंतिम अवसर दिया गया है।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि किसानों को अपना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन देखने, अपने सट्टे को आधार कार्ड से लिंक कराने, स्वयं प्रमाणित खतौनी जमा करने के लिए अंतिम अवसर के रूप में 25 से 29 सितंबर तक गन्ना समिति में मेला लगाया जाएगा। ये किसानों को अपने सर्वे और सट्टा आंकड़ों को दुरस्तीकरण का अंतिम अवसर होगा। सत्र शुरू होने के बाद कोई संशोधन नहीं होगा। सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन के समय कुछ किसानों ने अपने अभिलेख विभागीय कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराए थे। इस मेले में किसान अपना सर्वे सट्टा देखकर अपने अभिलेख संबंधित टेबिल पर जमा कराकर चैक लिस्ट पर हस्ताक्षर करें। उन्होंने बताया कि चीनी मिल पर गन्ना आपूर्ति आयुक्त द्वारा समय-समय पर जारी गन्ना सर्वे एवं सट्टा नीति निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed