फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षा ही सफलता की कुंजी

शिक्षा ही सफलता की कुंजी

Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा ही सफलता की कुंजी
अमरोहा। शिक्षा की महत्वपूर्णता को समय पर समझा नहीं गया तो भविष्य में छात्रों को इसके दूष परिणाम देने को मिलेंगे। अभिभावक अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करें। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। इसके बिना तरक्की मुमकिन नही। यह बातें इजहार जश्ने फ़रोग़-ए-तालीम पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर फिरोज बख्त अहमद ने कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को अमरोहा फाउंडेशन के तत्वाधान शाह विलायत दरगाह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वोर्ड परिक्षाओं में हर विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। फरमान हैदर ने कहा कि पूरी दुनिया में अमरोहा को इल्मी और अदबी बस्ती के रूप में जाना जाता है। हमें इसे क़ायम रखना है, शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। कहा कि फाउंडेशन हर उस छात्र के साथ खड़ी है जो शिक्षा हासिल करना चाहता है।
विज्ञापन

इंजीनियर सिब्ते हैदर ने फाउंडेशन के कार्यो की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। अतुल कुमार जैन ने इस तरह के कार्यो को जारी रखने की बात कही। विशेष अतिथि ख्वाजा इफ्तेखार अहमद ने कहा कि इल्म हासिल करने की कोई सीमा नही है, इसके बिना जिदगी में कोई खूबसूरती नहीं है। शिक्षा के बिना सिर्फ अंधकार ही अंधकार है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य खुर्शीद जैदी ने बताया कि शिक्षा के बिना देश की तरक़्की किसी हाल मुमकिन नहीं है। संचालन डॉ चंदन नक़वी ने किया। जनपद के 200 से अधिक छात्र उपस्थित रहे। इस दौरान प्रोफेसर मुहमद अब्बास, मिर्जा इफ्तेखार हुसैन, अभिषेक अलंकार, डॉ आदिल अब्बासी, मौलाना रजा अली, मॉस्टर गुलाम हसनैन, जहीर हसन, अब्बास हैदर, अफ़जाल हैदर, क़स्वर रजा, नईम क़ोसर, सुहैल रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed