{"_id":"5afc75084f1c1b1a5e8b509b","slug":"121526494472-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर के चुनाव में स्टार प्रचारको की आने की लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर के चुनाव में स्टार प्रचारको की आने की लगी होड़
Updated Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में स्टार प्रचारकों की आने की लगी होड़
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा व सपा, लोकदल के स्टार प्रचारक चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए उतर रहे हैं। भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के अलावा सपा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खां समेत सपा, रालोद के स्टार प्रचारक नूरपुर चुनाव प्रचार में आ रहे हैं।
नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने में जुट गए हैं। अब चुनाव में सभी दलों ने स्टार प्रचारकों उतारने की तैयारी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को नूरपुर आ रहे हैं। 25 मई को पूर्व मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम है। इनके अलावा भाजपा सरकार के कई मंत्री भी चुनाव में प्रचार करने उतर रहे हैं।
सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव 21 मई को नूरपुर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खां, राम गोविंद चौधरी समेत कई सपा के कई नेता भी चुनाव में माहौल बदलने को आ रहे हैं। इन नेताओं का अभी कार्यक्रम नहीं आया है पर इन नेताओं ने पार्टी के स्थानीय नेताओं को अपने आने की हरी झंडी दे दी है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 20 मई को नूरपुर क्षेत्र के गांव बूढ़नुपर में आ रहे हैं। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह भी नूरपुर क्षेत्र में आ रहे हैं, लेकिन उनका कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
गठबंधन के चुनाव में बसपा के किसी नेता के आने का कार्यक्रम नहीं आया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा अभी किसी अन्य बड़े नेता का कार्यक्रम नहीं आया है। प्रदेश सरकार के कई मंत्री जरूर आ रहे है। सपा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक सपा व रालोद के नेता सभा करने के लिए आ रहे हैं। जयंत चौधरी का कार्यक्रम आ गया है। बाकी नेताओं का भी जल्द कार्यक्रम आ जाएगा।