Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन का घेराव

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन का घेराव

Sat, 10 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन का घेराव
नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को पुरजोर ढंग से उठाते हुए बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
विज्ञापन

लोनिवि निरीक्षण भवन पर भाकियू की बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए समानुपात गन्ना पर्ची जारी न करने पर रोष जताया। किसान नेताओं ने कहा कि गांवों संपर्क मार्ग खस्ताहाल पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों के आवागमन के साथ साथ कृषि वाहनों के गुजरने में भी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने कई गांवों में ज्यादातर इंडिया मार्क टू हैंडपंपों के खराब होने से गर्मियों में ग्रामीणों को खासी परेशानी होने की बात कही। ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में कई भाकियू कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन देवेंद्र कुमार का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन को अपने बीच बैठाते हुए उन्हें गांव रतनपुर में हुए हादसे से अवगत कराते हुए विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होने पर रोष जताया। किसान नेताओं ने परीक्षाओं के समय भी ग्रामीण क्षेत्रों को सही समय पर बिजली न देने पर नाराजगी जताई। किसानों ने जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने, किसानों और ग्रामीणों को विद्युत बिल सरचार्ज में छूट देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बलराम सिंह, गजेंद्र सिंह, रुकन सिंह, बाबूराम तोमर, दिनेश कुमार, महेंद्र, नरदेव, बाबूराम, आफाक, नजर अहमद, सत्यपाल, शेर सिंह, हुकम, पवन कुमार, राजीव सहित कई किसान शामिल थे।
विज्ञापन


भाकियू बुंदकी का प्रतिनिधिमंडल मिल के जीएम से किया
भाकियू बुंदकी क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल बुंदकी चीनी मिल के जीएम (केन) रमेश परशुरामपुरिया से मिला। किसानों ने 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने, अवशेष गन्ना सप्लाई की व्यवस्था करने, नए बीज पर दवा व खाद नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में वीर सिंह डवास, विनोद परमार, डॉ.धर्मवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed