{"_id":"5c3b81c1bdec227390330916","slug":"11547403713-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
नजीबाबाद। मैक्स और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, रोडवेज और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा में बैठे दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
नजीबाबाद-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर जाफरा पुलिस चौकी के पास मैक्स और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पूरनपुर निवासी अशोक का हेलमेट भी टूट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मैक्स चालक बुकिंग की सवारी को छोड़कर फरार हो गया। जाफरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मैक्स को जाफरा चौके पर खड़ा कर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि मैक्स कोटद्वार से बुकिंग की सवारी लेकर दिल्ली तथा पुरनपुर निवासी अशोक कोटद्वार से अपने घर लौट रहा था।
उधर, नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जाब्तागंज क्षेत्र के कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बस और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। घटना में ई-रिक्शा में सवार भोगपुर निवासी ममलेश देवी, विश्वंभरी देवी के साथ बच्चे देव, मयंक, कार्तिक, रिया घायल हो गए। दोनों वाहन की टक्कर में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रोडवेज बस के सामने का शीश टूट गया। घटना से आक्रोशित नागरिकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं, घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।