{"_id":"5bb267cd867a557f5742eae6","slug":"11538418637-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक सम्मेलन में छात्रों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक सम्मेलन में छात्रों को सम्मानित किया
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक सम्मेलन में छात्रों का सम्मान
शिवाला कलां। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर का वार्षिकसम्मेलन श्री हरपाल सिंह स्मारक महाविद्यालय फीना में संपूर्ण हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश नर्सिंग होम नोएडा के सीएमडी डॉ. विजय सिंह चौहान, ठाकुर एमपी सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, ठाकुर एके सिंह, ठाकुर हरिराज सिंह और जिलाध्यक्ष डॉ. विनीत देवरा ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। उसे भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थिक रूप से संपूर्ण क्षत्रियों को चाहिए कि वह अपने द्वारा समाज और स्वजातीय प्रतिभाशाली और निर्धन बच्चों को स्वावलंबी बनाने में मदद करें। कार्यक्रम में समाज के 63 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।