फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संस्कृत दिवस पर शतप्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत

संस्कृत दिवस पर शतप्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत

Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत दिवस पर शतप्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत
धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में द्वितीय द्विमासिक परीक्षा में 44 छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज के नाम को रोशन किया है। इन सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें 35 छात्र संस्कृत विषय और 11 छात्र हिंदी विषय के शामिल हैं। प्रांतीय विज्ञान मेला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में नौ छात्रों ने मेरठ प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिजनौर विभाग का गौरव बढ़ाया। मेधावियों मोहम्मद जैद, प्रणव चौहान, अभिषेक, आकाश, भगवती, डेविड कुमार, भास्कर, यश कुमार, पर्व, मनीष कुमार, आर्यन प्रथम, सत्यम प्रजापति, लक्की, चंचल कुमार, पारस, ब्रजकुमार, अक्षय, जयवर्धन सिंह, आशु यादव, शिवमपाल, यशस्वी, माधव कुमार सैनी, प्रखर, यथार्थ, पंकज कुमार, वंश, मयंक, शुभ अग्रवाल, आर्यन द्वितीय, सार्थ, प्रिंस कुमार प्रथम, मुकुल, अमन कुमार, सिद्धार्थ, विवेक कुमार, लवी, पीयूष शामिल है। प्रांतीय विज्ञान मेला में बाल वर्ग में प्रियांशु सैनी ने गणित मॉडल और भीष्म सिंह ने गणित प्रयोग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed