{"_id":"598f546f4f1c1b96558b4a53","slug":"11502565487-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म वितरण में गड़बड़ी पर नपेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म वितरण में गड़बड़ी पर नपेंगे शिक्षक
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के यूनिफार्म वितरण में शासन के आदेशों की अनदेखी होने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में जल्द ही यूनिफार्म वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। बीईओ यूनिफार्म वितरण पर नजर रखे हुए हैं।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म के लिए सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से धनराशि भेज दी गई थी। बीएसए ने जिले के सभी बीईओ को मानक के अनुसार यूनिफार्म वितरण कराने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में क्रय समिति का गठन किया गया है। पर यूनिफार्म के लिए ठेकेदार भी स्कूलों में संपर्क साध रहे हैं। इससे शिक्षक परेशान हैं। एक सप्ताह से यूनिफार्म वितरण में तेजी आई है। करीब 1.5 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म उपलब्ध कराई जानी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक यूनिफार्म वितरण में शासन के आदेशों का पालन करने को कहा गया है। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि न्याय पंचायत स्तर पर संकुल प्रभारी भी स्कूलों में यूनिफार्म वितरण में शिक्षकों का सहयोग कर रहे हैं। यूनिफार्म वितरण में गड़बड़ी होने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिफार्म पटल देख रहे जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम ने बताया कि धनराशि पहले ही भेजी जा चुकी है तथा छात्रों को अब यूनिफार्म उपलब्ध कराई जा रही है।
धर्मनगरी में वितरित हुई यूनिफार्म
प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी के प्रधानाध्यापक रितेश भटनागर नेबताया कि शनिवार को स्कूल में बिरला सनलाइफ इंश्योरेंश के शाखा प्रबंधक ब्रजभूषण,नरेंद्र कुमार मलिक, विद्यालय प्रबंधसमिति के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह व प्रधान कांतिदेवी की देखरेख में छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरत की गई। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा विद्यालय को तीन दीवार घड़ी भी भेंट की। छात्र छात्राओं ने प्रेरणा गीत, समूहगान प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।