फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में यूपी बोर्ड की जांची जाएंगी साढ़े पांच लाख कापी

जिले में यूपी बोर्ड की जांची जाएंगी साढ़े पांच लाख कापी

Wed, 06 Mar 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की जांची जाएंगी साढ़े पांच लाख कापी
जिले में जांची जाएंगी साढ़े पांच लाख कापी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के चार मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब साढ़े पांच लाख कापी जांची जाएंगी। बोर्ड ने कापी जांचने के लिए 2180 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। सबसे अधिक कापी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर मूल्यांकन केंद्र पर जांची जाएंगी। केंद्रों के उपनियंत्रक मूल्यांकन की तैयारियों में जुटे हैं।

यूपी बोर्ड की कापियों को जांचने का काम आठ मार्च शुक्रवार से शुरू होगा। जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज और बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर मूल्यांकन केंद्र हैं। कापी जांचने का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक है। मूल्यांकन 15 दिन चलेगा। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर सात विषयों की 93 हजार कापियों को जांचने के लिए 50 उपप्रधान परीक्षक, 389 सहायक परीक्षक जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 11 विषयों की 189113 कापी जांचने के लिए 64 उपप्रधान और 605 सहायक परीक्षक आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर 12 विषयों की एक लाख 18 हजार कापी जांचने के लिए 40 उपप्रधान, 364 सहायक परीक्षक बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर पांच विषयों की 148855 कापी जांचने के लिए 60 उपप्रधान, 608 सहायक परीक्षक नियुक्त हैं। इस प्रकार चारों मूल्यांकन केंद्र पर 2180 परीक्षक 548968 कापी जांचेंगे। विद्यालयवार परीक्षक नियुक्ति पत्र भेज दिए गए हैं। प्रधानाचार्य परीक्षकों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि शिक्षक नियुक्ति विषय की जांच कर लें। यदि नियुक्ति पत्र में उनके द्वारा नहीं पढ़ाया जाने वाला विषय आवंटित हो गया हो तो उसकी सूचना मूल्यांकन केंद्र पर दें। प्रधानाचार्य परीक्षकों को समय से मूल्यांकन के लिए रिलीव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed