{"_id":"5c6d9f69bdec227cde52f963","slug":"111550688105-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा
स्योहारा। जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से आयोजित नशिस्त में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताते हुए कड़ी निंदा की गई। शहीदाने वतन को खिराजे अकीदत पेश की गई।
एमक्यू इंटर कॉलेज के सेंटरहाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि सभी को शपथ लेकर भाईचारे को बनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरनी चाहिए। जमीयत के कारकुन एवं एमक्यू इंटर कॉलेज प्रबंधक मौलाना वकील अहमद ने कहा कि कठिन समय में देश की एकता देखने को मिलती है। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। आतंकवाद और आतंकवाद की पोषण करने वालों को सबक सीखने को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी औकात में रहे नहीं तो उसे दुनिया के नक्शे से हटा दिया जाएगा। इस दौरान जसपाल सिंह कालरा, पूर्व प्रधानाचार्य मेजर रईस अहमद चौधरी, वकील अहमद, सफ़दर हाशमी, मनोज भटनागर, असजद चौधरी, एनसीसी लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अफ़जाल चौधरी, दिलशाद ठेकेदार, हाजी फुरकान, अशोक कुमार, असलम खां, शमशाद, टिल्लू यादव, आरिफ, नसीम मेंबर, परवेज आदि मौजूद रहे।