{"_id":"5c324436bdec22570b2fdc48","slug":"111546798134-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में बस अड्डा नहीं यात्रियों के लिए बनेगा शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में बस अड्डा नहीं यात्रियों के लिए बनेगा शेल्टर
विज्ञापन
नगर में बस अड्डा नहीं, यात्रियों के लिए बनेगा शेल्टर
वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कमेटी करेगी विरोध, नगर पालिका में देगी धरना
स्योहारा। नगर में रोडवेज का बस अड्डा बनवाने की मांग करने वालों को बड़ा झटका लगा है। अब नगर में बस अड्डे के स्थान पर बड़ा बस शेल्टर बनाया जाएगा। इसके विरोध में वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कमेटी शीघ्र ही नगर पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी।
वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कमेटी एवं अन्य संस्थाओं की ओर से एक लंबे समय से नगर में रोडवेज बस अड्डे की मांग की जा रही थी। अध्यक्ष इकबलुज्जमा ने उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम मुरादाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा को पत्र लिखकर स्योहारा में बस अड्डा बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 12 जून 2018 को आलमबाग बस स्टेशन लखनऊ में बस टर्मिनल के लोकार्पण के अवसर पर कांठ में बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। इस पर कांठ में बस स्टेशन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी। ऐसी दशा में बड़ा यात्री शेल्टर ही पर्याप्त होने की आख्या प्रेषित की जा चुकी है। परेशान होकर वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कमेटी ने बैठक कर इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कार्यालय में बस अड्डे के निर्माण कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए धरना देने की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता इकबलुज्जमा ने की तथा संचालन महेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, सुधीर चंद्र, रामकुमार सिंह, शब्बीर अहमद आदि रहे।