फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निरीक्षण में शिक्षामित्र और चपरासी गैरहाजिर मिले

निरीक्षण में शिक्षामित्र और चपरासी गैरहाजिर मिले

Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में शिक्षामित्र और चपरासी गैरहाजिर मिले
Teacher
धामपुर/अफजलगढ़। अफजलगढ़ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल ने शनिवार को ब्लॉक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव कुआखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत चपरासी और चंपतपुर चकला गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। कुआंखेड़ा और खदरी गांव का प्रधान स्कूूूलों में न तो मिड डे मील बनवा रहा है और नहीं बच्चों को फलों का वितरण कर रहा है। बीईओ ने शिक्षामित्र का मानदेय काटने और चपरासी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि उन्होंने शनिवार को गांव कुआंखेड़ा, खदरी, चंपतपुर चकला के जूनियर और प्राइमरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। कुआंखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती है। जिनमें एक शिक्षक सुरेंद्र मौजूद पाया गया। शिक्षक छतरपाल सिंह के गैरहाजिर होने के बारे में बताया गया कि वह प्रशिक्षण में बाहर गए हुए हैं। विद्यालय का चपरासी गैरहाजिर मिला। विद्यालय में 66 में से 48 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

गांव चंपतपुर चकला के प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में शिक्षक राजकुमार और एक शिक्षामित्र राजकौर मौजूद पाए गए। जबकि एक शिक्षामित्र काला सिंह गैरहाजिर मिला। बताया गया कि शिक्षामित्र काला सिंह पिछले 10 दिन से गैर हाजिर है। 91 में से 50 बच्चे उपस्थित मिले। इसी गांव के जूनियर हाईस्कूल में 30 में से 16 बच्चे उपस्थित मिले। दोनों शिक्षक उपस्थित मिले। गांव खदरी के प्राइमरी स्कूल के दो शिक्षकों में से नीरज गैरहाजिर मिले। बीईओ ने बताया कि शिक्षक नीरज छुट्टी पर हैं। शिक्षक नदीम मौजूद मिले। 72 में 58 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले। इसी गांव के जूनियर में राकेश कुमार विद्यालय से गैर हाजिर रहे। बताया गया कि राकेश कुमार भी छुट्टी पर हैं। शिक्षक सुनील कुमार मौजूद पाए गए। विद्यालय में 33 में से 24 छात्र मौजूद मिले। बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें न तो मिड डे मील मिल रहा है और न ही फल उपलब्ध कराए जा रहे है। बीईओ ने मामले की जांच कर सुधार कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed