{"_id":"5be9d03cbdec222f4e267ef6","slug":"111542049852-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
410 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम मांगा
नजीबाबाद। किसान और अधिवक्ताओं ने नए पेराई सत्र में गन्ने के दाम 410 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों को संपूर्ण कर्जा माफ करने तथा बरकातपुर चीनी मिल शीघ्र चलवाने सहित किसानों से जुड़ी अनेक समस्याओं का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
कृषक एवं पूर्व संयुक्त सचिव बार संघ के देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। किसान और अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी व डीएम बिजनौर को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक को सौंपा। किसानों को कहना है कि चीनी मिलों ने अभी किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। किसानों ने गन्ने का दाम 410 रुपये प्रति क्विंटल करने, नष्ट फसलों का मुआवजा देने, किसानों का समस्त कर्जा माफ करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर कुमार, कपिल कुमार, फहीम अहमद, कोमल सिंह, इरशाद अहमद, उदयवीर सिंह, अरविंद, देवेंद्र सहित अनेक किसान और अधिवक्ता शामिल रहे।
इंडेंट जारी ने होने से किसानों में रोष
मंडावली। गन्ना विकास समिति द्वारा किसानों का इंडेंट न पहुंचने पर किसानों में रोष है। गांव कांठपुर, सैफाबाद, मंडावली, फजलपुर मान, गांबड़ी के किसानों राघव प्रताप, सतेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजीव, मूला, राजवीर, सत्तार अहमद, मो. शम्मी, सुरेंद्र का आरोप है कि चीनी मिल का पेराई सत्र 9 नवंबर से शुरू हो गया है। लेकिन किसानों ने अब भी तक इंडेंट जारी हुआ है। खेत से गन्ना खाली कर गेहूं की बुवाई करने को लेकर किसान चिंतित हैं।