{"_id":"5ba67d34867a557f666200bb","slug":"111537637684-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावा खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावा खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर। जनपद स्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले नांगल जट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
नेहरू स्टेडियम बिजनौर में 17, 18, 19 सितंबर को 69 वां जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में नांगलजट इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।इनमें से तीन खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, रविराज मलिक, प्रिया, प्राची, प्रीत, हेमंत कुमार, स्वाति शर्मा, आयुषी, मनीषा, शिवानी आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।