फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ

जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ

Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी जिलेवासियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। रविवार रात विधायक सुचि मौसम चौधरी, डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष रूख्साना परवहन ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी जिलेवासियों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। यहां पर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ होता है। रविवार शाम ढ़ोल की थाप पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विधायक, डीएम, एसपी व चेयरपर्सन ने उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी में घूमकर दुकान व स्टॉल आदि देखे। डीएम ने कहा कि प्रदर्शनी सभी के लिए है। यहां पर सभी अपने परिवारों के साथ आएं और मेले का आनंद लें। विधायक ने कहा कि प्रदर्शनी जिले की शान है। यहां सभी के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा जाता है। चेयरपर्सन रूखसाना परवीन ने कहा कि जल्दी ही प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस दौरान चेयरपर्सन पति शमशाद अहमद, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, हिमांशु, सभासद दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्कस देखने को हैं बेताब
प्रदर्शनी में लगने वाले झूले यहां की शान होते हैं। यह बच्चों के ही नहीं बड़ों के दिलों में भी रोमांच पैदा करते हैं। प्रदर्शनी में इस बार छोटे-बड़े करीब दो दर्जन झूले आए हैं। साथ ही इस साल सर्कस भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की खरीदारी का प्रदर्शनी में खासा ख्याल रखा गया है। इस बार क्रॉकरी की दुकानों का एक बहुत बड़ा पंडाल लगाया गया है। यहां बहुत सुंदर क्रॉकरी सजी है।

प्रदर्शनी में इस साल काफी होटल भी आए हैं। यहां मिलने वाला हलवा-परांठा बहुत मशहूर है। इसके अलावा चाट, फास्ट फूड, आइसक्रीम आदि की भी बहुत सी दुकान व होटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed