{"_id":"5a74a04a4f1c1ba5268b7e42","slug":"111517592650-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगा नहीं खोल पाए पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगा नहीं खोल पाए पिस्टल
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दरोगा नहीं खोल पाए पिस्टल
नगीना। अपर पुलिस अधीक्षक ने नगीना थाना के निरीक्षण के दौरान दरोगाओं द्वारा पिस्टल को न खोल पाने के कारण कड़ी नाराजगी जताई।
पुलिस अधीक्षक देहात विश्वजीत श्रीवास्तव शुक्रवार दोपहर नगीना थाना पहुंचे। उन्होंने थाने के मालखाने, अभिलेखों, कंप्यूटर कक्ष, सफाई व्यवस्था के साथ साथ पुलिस मैस का निरीक्षण किया। एसएलआर की सफाई ठीक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान मौजूद दरोगाओं से उनके पास मौजूद पिस्टल को खोलने के लिए कहा गया लेकिन दरोगाओं से पिस्टल नहीं खुल सके। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए आर्म मोहर्रिर को निर्देश दिए कि वे दरोगाओं को असलाह के संबंध में जानकारी दें। उनके निर्देश पर एक दरोगा से एके 47 रायफल खोल कर दिखाने के लिए कहा गया तो दरोगा ने तत्काल एके 47 को खोल कर दिखा दिया। दो चौकीदारों रामकरण, कल्लू को 100-100 रुपये का पुरस्कार दिया व गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले पुलिस कर्मियों को एह हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह, एसएसआई चंद्रवीर सिंह, दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल, सतराज सिंह आदि मौजूद रहे।