{"_id":"5a5fa6924f1c1b6b268b50ae","slug":"111516218002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिहाफ के लिए छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिहाफ के लिए छीनाझपटी
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिहाफ लेने को मची छीनाझपटी, सभासद खिसके
बिजनौर । नगर पालिका की ओर से आयोजित लिहाफ वितरण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। लिहाफ पाने के लिए छीना झपटी मची रही। कोई व्यक्ति दो दो लिहाफ ले गया तो किसी के हाथ एक भी लिहाफ नहीं आया। लिहाफ लेने आई महिलाएं भी आपस में भिड़ गई।
नगर पालिका की ओर से नगर में दो हजार लिहाफ वितरित किए जाने हैं। बुधवार को टाउन हॉल में कार्यक्रम में हर सभासद की ओर से चयनित पांच पांच और चेयरमैन द्वारा चयनित 25 पात्रों को लिहाफ वितरित होने थे। बाकी लिहाफ वार्डों में जाकर बंटने थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने लिहाफ बंटवाने शुरू किए। हर सभासद पांच-पांच पात्रों के बजाए 20 से 50 नागरिकों को लिहाफ दिलाने का आश्वासन देकर लाया था। लिहाफ नहीं मिलता देख बाकी लोगों ने छीना झपटी शुरू कर दी। मंच के पास तक नागरिक लिहाफ लेने के लिए आ गए। इस दौरान अधिकारी वहां से चले गए। लिहाफ बंटने की आस में भीड़ घंटों तक मौके पर खड़ी रही। भीड़ के तेवर देखकर सभासद भी मौके से खिसक गए। इस दौरान चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, ईओ इंद्रपाल सिंह आदि भी मौके पर मौजूद रहे।