फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नूरपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ निकाय चुनाव

नूरपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ निकाय चुनाव

Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ निकाय चुनाव
नूरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष व सभासद के लिए बुधवार को हुआ चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। नगर में अपनी सरकार चुनने के लिए 63 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ नंबर 39 पर पुलिस द्वारा पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र को हिरासत में लेने पर उनके समर्थकों के हंगामे के चलते करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। सीओ एवं एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मतदान सुचारु कराया। एसपी व डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने को कहा।
विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय साढ़े सात बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। चुनाव के लिए अशरफ जकरिया इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय, गन्ना समिति, न्यू हवन इंटर कॉलेज, कृषि उत्पादन मंडी समिति, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तारा पब्लिक स्कूल, बीएसएम एकेडमी, एमजेड स्कूल सहित 13 मतदान केंद्रों पर 43 मतदेय स्थल बनाए गए थे। खालसा इंटर कॉलेज व बीएसएम एकेडमी स्थित मतदान केंद्र अति संवेदनशील व पूर्व माध्यमिक विद्यालय और न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखकर विशेष सतर्कता बरती गई। मतदान को लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया तथा सुबह से ही बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई। सुबह साढ़े नौ बजे तक मतदान धीमी गति से चला तथा करीब 12.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसके बाद मतदान में तेजी आई और निर्धारित समय शाम पांच बजे तक करीब 63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत को मतपेटी में बंद कर दिया। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी बरती गई। नगर को दो जोन व चार सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी जगतराज व एसपी प्रभाकर चौधरी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के पुत्र को हिरासत में लेने पर हंगामा
नूरपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 39 पर पूर्व राज्यमंत्री हाजी कुतुबुद्दीन के पुत्र को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर पूर्व मंत्री के समर्थकों ने थाने के बाहर हंगामा काटा। हंगामे के चलते करीब आधा घंटे तक मतदान भी बाधित रहा। समर्थकों ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री का पुत्र शमीम अपनी माता को वोट डलवाने के लिए बूथ पर लेकर पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने उससे अभद्रता करते हुए उसके पकड़कर थाने पहुंचा दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम वीके सिंह व सीओ अंशु जैन थाने पहुंचे और पूर्व मंत्री से वार्ता के बाद शमीम को थाने से छोड़ दिया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ जाने से रोकने पर भाजपा प्रत्याशी भड़कीं
नूरपुर। भाजपा प्रत्याशी ममता कर्णवाल ने पुलिस द्वारा गन्ना समिति में बने बूथ संख्या 32 पर जाने से रोकने पर हंगामा किया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएस रावत से शिकायत दर्ज कराई।

सपा भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला
नूरपुर। नूरपुर में अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दिया। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रही पूर्व मंत्री हाजी कुतुबुद्दीन की पत्नी भी मुकाबले में दिखाई दीं।

नूरपुर में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, लेकिन चुनाव चार प्रत्याशियों ने ही लड़ा व दो प्रत्याशी डमी रहीं। मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी फारीना इरशाद व भाजपा प्रत्याशी ममता कर्णवाल के बीच दिखाई दिया। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी की पत्नी जैबुनिशा ने मुकाबले को त्रिकोणिय बना दिया। बसपा प्रत्याशी फरजाना मुकाबले में दिखाई नही दी। उधर, अध्यक्ष के साथ ही पालिका के 25 वार्डों में 117 प्रत्याशियों की किस्मत भी मतदाताओं ने मतपेटी में बंद कर दी। मोहल्ला मोहम्मदनगर अ वार्ड संख्या 24 से सबसे अधिक 9 व मोहल्ला इस्लामनगर अ वार्ड संख्या 17 से सबसे कम 2 सभासद प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed