{"_id":"59627bdf4f1c1bc0288b465b","slug":"111499626463-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों के आधार पर महागठबंधन बना तो आप होगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों के आधार पर महागठबंधन बना तो आप होगी शामिल
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्दों के आधार पर महागठबंधन बना तो आप होगी शामिल : संजय सिंह
बिजनौर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आजम खां, असदुद्दीन औवेसी, योगी आदित्यनाथ, साध्वी ऋतंभरा जैसे लोग देश के लिए खतरा है। यूपी में गुंडाराज देखकर लगता है कि सपा पार्ट-2 की सरकार चल रही है।
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित रुहेलखंड जोन के सम्मेलन में संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी में योगी सरकार में गुंडाराज पहले से चार गुना ज्यादा बढ़ गया है। बिजनौर में एक दरोगा की गला रेतकर हत्या कर दी गई तो इलाहाबाद में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सपा सरकार में दुर्गा शक्ति नागपाल जैसी ईमानदार अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था। योगी सरकार में सहारनपुर में भाजपा सांसद राघव लखनपाल एसएसपी के घर में घुसकर उनके परिवार को धमकाते हैं। सांसद के खिलाफ कार्रवाई के बजाए एसएसपी को हटाया जाता है। श्रेष्ठा सिंह जैसी ईमानदार अधिकारी का ट्रांसफर किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई का उपयोग केवल अपने विपक्षियों के खिलाफ कर रही है। कहा कि आजादी के बाद से दिल्ली का सबसे ज्यादा विकास आम आदमी पार्टी ने कराया है। उन्होंने कहा कि यूपी के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी उतरेगी। रुहेलखंड जोन के सचिव विनीत शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी ने कर्जमाफी की बात कहकर किसानों को ठगा है। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष शगुन त्यागी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा. शहजाद हाशमी आदि मौजूद रहे।