फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   110 modern sports grounds to be built in government schools

सरकारी स्कूलों में बनेंगे 110 आधुनिक खेल मैदान

Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
110 modern sports grounds to be built in government schools
सरकारी स्कूलों में बनेंगे 110 आधुनिक खेल मैदान
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षा विभाग और प्रशासन मिलकर सरकारी स्कूलों में आधुनिक खेल मैदान तैयार करने जा रहे हैं। इन खेल मैदान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों को खिलाड़ी बनाकर बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल कराया जाएगा। शासन ने मनरेगा की धनराशि से स्कूलों के खेल मैदान में पार को का सुंदरीकरण करने की योजना तैयार की है। यहां पर खेल मैदान तो तैयार होंगे ही, साथ ही यहां बच्चों को खेलने और खेल से से जोड़ने की सुविधाएं भी दी जाएगी। जिले के 110 स्कूलों को चिह्नित किया गया है । बीएसए की ओर से चयनित किए गए स्कूलों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई है।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मिशन कायाकल्प के तहत सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है । पेयजल व्यवस्था से लेकर शौचालय तक को ठीक कराया जा रहा है। कक्षा-कक्षा में टाइल लगाया जा रहा है। अब शासन के निर्देश पर स्कूलों की खाली जगह में खेल के मैदान व पार्क में तब्दील करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए मनरेगा की धनराशि से खेल मैदान का सुंदरीकरण कराया जाएगा साथ ही स्कूलों में पार्क भी बनाए जाएंगे। बीएसए जय करण यादव ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक वार सूची तैयार कराई थी। इस योजना का मकसद सरकारी स्कूलों, गांवों से बड़े खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार करना है।
विज्ञापन

इन ब्लॉक में चिह्नित किए गए स्कूल
योजना के तहत विकास क्षेत्र आकू में 10, कोतवाली देहात में 10, किरतपुर में 10 ,जलीलपुर में 10, अफजलगढ़ में 10 ,नूरपुर में 10, हल्दौर में 10, नजीबाबाद में 10, मोहम्मदपुर देवमल में 10, अल्हेपर में 10 तथा विकास क्षेत्र बुढ़नपुर में सर्वाधिक 10 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। बीएसए द्वारा सीडीओ को भेजी गई सूची के तहत कुल 110 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इन स्कूलों में मनरेगा द्वारा कार्य कराकर स्कूलों में खाली पड़ी जमीन पर पार्क व खेल के मैदान तैयार कराए जाएंगे, ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान तैयार होने के बाद तैयार होंगे खिलाड़ी
प्रशासन की ओर से इन स्कूलों में मैदान तैयार होंगे। इसके बाद यह मैदान शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में से बेहतर खिलाड़ी चुनकर खेल की तैयारी कराएगा। इन स्कूलों में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकेंगे।

सरकारी स्कूलों में तैयार हो पाएंगे खिलाड़ी: बीएसए
हमने हर ब्लॉक से दस स्कूलों का चयन कर 110 स्कूलों की सूची सीडीओ बिजनौर को सौंप दी है। यह सभी ऐसे स्कूल हैं, जिनके पास पर्याप्त जमीन है, जिसमें खेल के मैदान तैयार हो सकते हैं। इसमें बेडमिंट, फुटबॉल, हॉकी समेत तमाम खेल की सुविधाएं दी जा सकती है। यह पहली सूची सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त और भी ऐसे स्कूल चिह्नित कर रहे हैं, जहां खेल के मैदान की संभावना बन सकती है। यदि हमसे सूची मांगी जाती है तो दूसरी सूची भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed