फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11,810 farmers become new members of sugarcane committees

Bijnor News: 11810 किसान बने गन्ना समितियों के नए सदस्य

Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
11,810 farmers become new members of sugarcane committees
बिजनौर। चालू पेराई सत्र में जनपद के 11,810 किसान गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना समितियों के नए सदस्य बने हैं। गन्ना समितियों के सदस्य बनने के लिए आए 3397 आवेदन सत्यापन के दौरान गलत पाए गए।
विज्ञापन

जनपद में करीब ढ़ाई लाख हेक्टेयर में गन्ने का क्षेत्रफल है। सवा तीन लाख से ज्यादा किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। इसीक्रम में चालू पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए 15207 किसानों ने गन्ना समितियों में आवेदन किए हैं। इन किसानों ने चांदपुर गन्ना समिति, हल्दौर समिति, नजीबाबाद समिति, नूरपुर गन्ना समिति, धामपुर समिति, नगीना समिति, स्योहारा समिति, बिजनौर समिति, अफजलगढ़ गन्ना समिति में आवेदन किये हैं। इन समितियों में सबसे ज्यादा 2509 आवेदन धामपुर गन्ना समिति में आये हैं। सबसे कम 204 आवेदन हल्दौर गन्ना समिति में आएं हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गन्ना आपूर्ति के लिए नए सदस्यों के आए आवेदन फार्मों में दर्ज गन्ना क्षेत्रफल एवं भू-अभिलेखों के सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 11,810 किसानों के आवेदन सहीं पाये गये हैं और 3397 आवेदन में गलत पाएं गए। गलत आवेदन में कागजात अधूरे थे। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि इस बार 11810 किसान गन्ना समितियों के सदस्य बनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed