{"_id":"5c324425bdec22718e0cf6f2","slug":"101546798117-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दौर में आईटीआई खोलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दौर में आईटीआई खोलने का रास्ता साफ
विज्ञापन
हल्दौर में आईटीआई खोलने का रास्ता साफ
हल्दौर। विकास क्षेत्र हल्दौर के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। हल्दौर में आईटीआई का रास्ता साफ हो गया है। भवन के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
हल्दौर में लंबे अर्से से आईटीआई की मांग चली आ रही थी। आईटीआई का प्रशिक्षण करने के लिए क्षेत्र के युवाओं को बिजनौर या चांदपुर जाना पड़ता था। कई बार ग्रामीणों व शहर के लोगों ने भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार के सामने हल्दौर में आईटीआई खुलवाने का प्रस्ताव रखा था। विधायक ओमकुमार ने बताया कि हल्दौर में आईटीआई खोलने की शासन से स्वीकृत हो गया है। प्रशासन को भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। हल्दौर ब्लॉक परिसर में जल्द ही भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। हल्दौर विकास क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी ने बताया कि हल्दौर विकास खंड परिसर में आईटीआई के लिए भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। आईटीआई स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। ग्रामीण कामेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मुनेश्वर सिंह, ऋषिपाल आदि का कहना था कि हल्दौर में आईटीआई खुलने से क्षेत्र के युवाओं को आईटीआई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हल्दौर व नहटौर में होंगे विकास कार्य
बिजनौर। नहटौर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ओम कुमार ने बताया कि जल्द ही नहटौर व हल्दौर की बस्तियों में कई विकास कार्य होंगे। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक ने बताया कि नगरपालिका हल्दौर की बस्ती में विकास कार्यों के लिए उनके प्रयास से एक करोड़ रुपये और नहटौर में भी बस्तियों के विकास कार्यों के लिए 48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से विकास के कई कार्य जल्द ही पूरे कराए जाएंगे।