फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नजीबाबाद। यूपी जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से यूूपी जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमडी अशोक राजपूत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो से जहां खिलाड़ी आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, वहीं इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने विभिन्न जनपदों से करीब 200 खिलाड़ियों के चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने की जानकारी दी।

स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह, स्कूल डायरेक्टर दीपक राजपूत, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजेश कटियार की उपस्थिति में पहले दिन हुए ताइक्वांडो मुकाबलों में बिजनौर के अभिषेक, समीरा, मो.नूर, मुरादाबाद के आशीष, शामली के शुभम, सहारनपुर के सूर्यकांत ने स्वर्ण पदक, मुजफ्फरनगर के अमन, गाजियाबाद की विंदा त्यागी ने रजत पदक, बिजनौर की हादिया, इल्मा ने कांस्य पदक जीता। पहले दिन प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed