{"_id":"5a1b05074f1c1b0d698be4a7","slug":"101511720199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए बोड़ॱर परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त आपतियों की दोबारा जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए बोड़ॱर परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त आपतियों की दोबारा जांच के आदेश
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिए आपत्तियों की दोबारा जांच के आदेश
बिजनौर। डीएम ने यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की दोबारा जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच संबंधित तहसीलों के एसडीएम करेंगे। डीआईओएस के अनुसार अधिकांश आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की विद्यालय से दूरी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं होने की हैं।
यूपी बोर्ड ने इस साल जिले में दसवीं, बारहवीं की परीक्षा के लिए 114 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 14 राजकीय हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, 65 शासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज, 35 वित्तविहीन कॉलेज हैं। इस साल ज्यादातर वित्तविहीन स्कूलों का पत्ता काट दिया गया है। आरोप है कि बोर्ड ने कई ऐसे विद्यालयों को केंद्र बना दिया है, जिनकी उनके स्कूल से दूरी 30 से 35 किलोमीटर है। शासन के विद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में केंद्र बनाने के निर्देश हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बारे में तय तारीख 20 नवंबर तक 86 आपत्तियां मिली हैं। जिला परीक्षा समिति की बैठक में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने डीएम के निर्देशों के अनुपालन में बिंदुवार आपत्तियों की समीक्षा की है। जांच में पाया गया कि कुछ आपत्तियों की जांच दोबारा कराने की जरूरत है। जांच की जिम्मेदारी तहसीलों के एसडीएम को सौंपी गई है। जांच आख्या 27 नवंबर तक आ जाएगी। उसके बाद आपत्तियों की समीक्षा निष्कर्ष को अगली कार्रवाई के लिए बोर्ड कार्यालय इलाहाबाद को भेजा जाएगा।