{"_id":"5a1710994f1c1b4e718b51db","slug":"101511461017-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनी में लकड़बग्घा दिखने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनी में लकड़बग्घा दिखने से लोगों में दहशत
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ (ब्यूरो)। कालागढ़ की नई कॉलोनी में लगातार दिख रहे लकड़बग्घे को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए जीव से दूरी बनाए रखने को कहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार यह जीव संरक्षित है। यह टाइगर रिजर्व के लिए उपलब्धि है।
कालागढ़ की नई कालोनी में इंटर कालेज के निकट एक लकड़बग्घा दिखाई दिए जाने को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। जीव अभियंता अकादमी के छात्रावास से इंटर कालेज और उसके साथ लगे डी आवासीय क्षेत्र मे दिखाई दे रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि यह जीव तीन साल पहले ढेला के निकट स्थित खारा गेट पर दिखा था। इसके अलावा मोर घाटी के इलाके में भी इसकी उपस्थिति का पता चला। अब यह कालागढ़ में सूखास्रोत के इलाके में दिखाई दिया है। हालांकि यह जीव मृत जीवों को खाता है। फिर भी इससे दूरी बनाए रखी जानी चाहिए। यह संरक्षित जाति का जीव है।