{"_id":"596931094f1c1b937a8b45d6","slug":"101500066057-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में बनवाकर दीजिए शौचालय, पुरस्कार देगी जिले की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में बनवाकर दीजिए शौचालय, पुरस्कार देगी जिले की सरकार
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन अभियान से जोड़ने को अमरोहा प्रशासन ने की अनूठी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को भले ही अभी वक्त हो, लेकिन जिला प्रशासन ने उसे साकारात्मक ढंग से मनाने के साथ ही स्वच्छता मिशन से जोड़ने को अनूठी पहल की है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि रक्षाबंधन से पहले अपनी बहनों के लिए घर में शौचालय बनवाने वाले भाइयों को प्रशासन पुरस्कृत करेगा। पुरस्कार पाने के लिए भाइयों को बनवाए गए शौचालय की फोटो खींचकर जिला प्रशासन को देनी होगी। जिसके बाद जिला प्रशासन उसका सत्यापन कराएगा। सत्यापन में शौचालय बनने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन भाइयों को पुरस्कार देगा।
जिला प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बेहद गंभीर है। लोगों को शौचालय के फायदे बताने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण खुले में शौच को नहीं जाएं, इसलिए जिला प्रशासन तरह-तरह की पहल कर रहा है। अब जिला पंचायत राज विभाग ने फैसला लिया है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन के लिए शौचालय बनवाने वाले भाइयों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन शुरू हुआ था। इसके तहत जनपद में एक लाख 68 हजार 883 परिवार ऐसे निकले, जिनके पास शौचालय नहीं थे। इन परिवारों के शौचालय निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार से अब तक 77 करोड़ 27 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। जिनसे अब तक 58 हजार 940 शौचालय ही बन पाए हैं। वहीं, सरकार ने दिसंबर तक सभी गांवों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है। जिसे हासिल करने में अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। इसलिए लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने यह पहल शुरू की है।
कोई भाई रक्षा बंधन पर बहन के लिए शौचालय बनवाकर तोहफे में देगा, तो प्रशासन उसको पुरस्कृत करेगा। इससे अच्छा और कोई तोहफा बहनों के लिए नहीं हो सकता है। यह पुरस्कार सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों मेें रहने वाले भाइयों को शौचालय बनवाने पर मिलेगा।
विज्ञापन
- सुनील कुमार सिंह, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक।