{"_id":"59540a274f1c1b011d8b4624","slug":"101498679847-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जुलाई को गढ़ और ब्रजघाट आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जुलाई को गढ़ और ब्रजघाट आएंगे सीएम
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट में करेंगे पौधरोपण, गढ़ में लेंगे अफसरों की बैठक, हापुड़ जनपद के अफसरों की ली जाएगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जुलाई को गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट आ रहे हैं। सीएम ब्रजघाट में पौधरोपण करेंगे, जबकि गढ़ में हापुड़ जनपद के अफसरों की बैठक लेंगे। सौ दिन में कितने कार्य कराए गए, उनकी समीक्षा की जाएगी। सीएम के दौरे की सूचना से अफसरों में खलबली है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक आयोजित हुई। जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ और ब्रजघाट आ रहे हैं। पांच जुलाई को उनके द्वारा ब्रजघाट में पौधारोपण किया जाएगा। गढ़ और ब्रजघाट क्षेत्र वन सेंच्यूरी क्षेत्र में आता है। गढ़ में हापुड़ जनपद के अफसरों की बैठक ली जाएगी। सौ दिन में जिले में कितने कार्य कराए गए। इसकी विस्तार से उनके द्वारा समीक्षा की जाएगी। उधर, सीएम के आने की सूचना से अमरोहा जिले के अफसरों में भी खलबली है।