{"_id":"41cdee3ab801c3077defed82e402b3d4","slug":"big-accident-in-varansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हुआ एक बड़ा हादसा, 7 मरे, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हुआ एक बड़ा हादसा, 7 मरे, 8 घायल
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौबेपुर के खानपुर गांव में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक निजी बस ने मेगा मैक्स टेंपो को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो सवार एक अधिवक्ता समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
गाजीपुर से वाराणसी आ रही बस में फंसकर टेंपो 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे से नाराज लोगों ने बस चालक की पिटाई की, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला।
बनकट निवासी टेंपो चालक शमशुद्दीन दोहा गुरुवार की शाम पांडेयपुर से क्षमता से अधिक सवारियां भरने के बाद चौबेपुर की तरफ जा रहा था। खानपुर पहुंचने पर ट्रक को ओवरटेक कर आ रही निजी बस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद टेंपो बस में फंसकर 50 मीटर तक घसीटता गया। इस दौरान उसके परखचे उड़ गए। झटका लगने से बस में सवार कई यात्री सीट से गिरकर घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायलों को टेंपो से निकालकर लेढ़ूपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया।
वहां डाक्टरों ने उगापुर निवासी अधिवक्ता जमुना यादव (50), टेंपो मालिक नरायनपुर निवासी अरविंद पाठक (35), चालक बनकट के शमशुद्दीन दोहा (40), पनिहरी निवासी रामजीवन राम (50), अनेई के राजगीर मिस्त्री सुभाष चौहान (45), नरायनपुर के गुड्डू के पुत्र सतीश (10) और गरथौली की उषा (32) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में उमरहा के रमाकांत तिवारी (15), बर्थरा खुर्द के घुरभारी यादव (58) व सूबेदार सिंह (35), सलारपुर के योगेंद्र यादव (15), आशापुर के अवनीश कुमार व विशाल यादव (12), गीता यादव (सतीश की मां), नीलू (10) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रांजल यादव, एसएसपी अजय कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे।