{"_id":"57b0ccd04f1c1bd66b6eb101","slug":"youth-sunk-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरवा नदी में नहाते समय डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरवा नदी में नहाते समय डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुड़िया गांव में मोरवा नदी में नहाते समय डूबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लगने पर तहसीलदार औराई शिव प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक भदोही - औराई मार्ग जाम किया तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
पूरेमुड़िया गांव निवासी किशन राय (17) पुत्र स्व. जीवन लाल राय रविवार को दोपहर में अपने दोश्तों के साथ मोरवा नदी में नहाने के लिए गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर शव खोजना चाहा लेकिन नहीं मिल सका।
सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मालूम हो कि बारिश का सीजन होने से मोरवा नदी में आठ से नौ फीट तक पानी भर गया है। पिछले दिनों खुदाई होने से छिछली मोरवा काफी गहरी हो चुकी है।