फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth killed, three injured in road accident

Bhadohi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured in road accident
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के सुजातपुर खलिया निवासी गोपाल गौतम (48) की बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बिहरोजपुर से पंकजपुर बरौत जा रही बरात में शामिल होने जा रहे थे। बरौत बाजार में अचानक सामने एक ट्रक ने इनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जससे उनकी मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के बिहरोजपुर गांव से बुधवार की रात एक बरात पंकजनगर बरौत जा रही थी। अधिकतर बराती पहले ही निकल गए थे। सुजातपुर खालिया गांव निवासी शिवपाल ने बताया कि उनके भाई गोपाल गौतम (48), सुरेंद्र (25) निवासी बिहरोजपुर, लेखपाल (20) निवासी गोपीगंज व डीएम (20) निवासी खालिया एक ट्रैक्टर पर सवार होकर बरात में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बरौत ओवरब्रिज के पास बाजार में प्रवेश करने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर मुड़ा। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गोपाल गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र, लेखपाल व डीएम को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक गोपाल गौतम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed