{"_id":"61014fee8ebc3e094140be77","slug":"youth-dies-in-trailer-auto-collision-bhadohi-news-vns602866160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र में राजमार्ग स्थित माधोसिंह-घाटमपुर अंडरपास ब्रिज पर बुधवार को सुबह ट्रेलर और ऑटो में टक्कर हो जाने से राहुल कुमार विश्वकर्मा (17) निवासी जयरामपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऑटो चालक संजय विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह किसी कार्य से ऑटो लेकर गोपीगंज गया था। वहां से लौटते समय वह जैसे ही अंडरपास ब्रिज पर पहुंचा पीछे से आ रहें ट्रेलर चालक ने टक्कर मार दिया। टक्कर जोरदार होने के कारण वह दूर फेंका गया, जिज से वह बाल-बाल बच निकला और आगे बैठे राहुल कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल तीन भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह का कोई असर सड़कों पर नहीं दिख रहा है। औराई के जयरामपुर निवासी रमाशंकर, औरंगाबाद के महेंद्र कुमार, उगापुर के नवीन कुमार आदि ने परिवहन विभाग पर सवाल उठाया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिक्सलेन बनने के बाद से वाहनों की रफ्तार बढ़ी है। छोटे वाहन ओवरब्रिज और अंडरपास ब्रिज पर चढ़ते समय बीच रास्ते में जवाब दे देते हैं। उस दौरान होने वाली अनदेखी को रोक पाना असंभव ही बना रहता है। ओवरलोड बड़े वाहन भी तेज गति से रफ्तार से चलते हैं। इस दौरान पूर्वी सीमा बाबूसराय, पश्चिमी सीमा ऊंज के बीच गोपीगंज नगर, जंगीगंज-धनतुलसी मोड़, वहिदानगर मोड़, मिर्जापुररोड तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस, परिवहन अधिकारी कोई सख्ती नहीं करते। यही कारण है कि तीन माह में राजमार्ग पर 12 लोगों की मौत और 20 लोग घायल होकर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ अरुण कुमार ने कहा कि जब तक यातायात नियमों का पालन वाहन चालक नहीं करेंगे तब तक सड़क हादसों पर रोक लगना मुश्किल है। शासन के निर्देश पर विभाग जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन करा रहा है।