फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies in road accident, father-in-law left body

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, father-in-law left body
औराई। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर घोसिया में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही युवक का ससुर शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घोसिया निवासी मनोज (20) रात में घर जाने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था। उसी समय तेज गति आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद उसके ससुर ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुर शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकला। शव के आसपास किसी को न देखकर चिकित्सकों ने इसकी जानकारी औराई थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed