{"_id":"5ecd41f38ebc3e904359f5bf","slug":"youth-dies-in-road-accident-a-referral-bhadohi-news-vns526741052","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत,एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत,एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया (भदोही)। औराई थाना क्षेत्र के काशीचक इंटर कॉलेज खमरिया के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में ओमप्रकाश यादव (40) पुत्र हूबलाल यादव निवासी ईदगाह-बड़ापोखरा की मौत हो गई और चंदू यादव (37) पुत्र लालचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चंदू और ओमप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर राजमार्ग की ओर जा रहे थे। काशीचक इंटर कॉलेज के पास पहुंचने पर अनाज लादकर जा रहे ट्रैक्टर से पास लेते समय दोनों टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी खमरिया चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को औराई स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ओमप्रकाश की हालत में सुधार न देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। लेकिन, ओमप्रकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो चुका था। खमरिया चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि अनाज से लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।