फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies due to hanging in Surat, family members create ruckus

Bhadohi News: सूरत में फंदे पर लटकने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to hanging in Surat, family members create ruckus
मृतक सुशील यादव। फाइल फोटो
महराजगंज (भदोही)। औराई कोतवाली के घटमापुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात के सूरत में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। युवक का शव घर पहुंचने के बाद बुधवार को परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पास के भक्तापुर गांव निवासी युवक उसे अपने साथ ले गया था। मांग की है कि मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। औराई कोतवाली क्षेत्र के घटमापुर गांव निवासी सुशील यादव (21) पुत्र राम दुलार यादव सूरत में फल बेचने का काम करता था। गत 12 अक्तूबर को उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन वहां पहुंचे। परिजन शव को लेकर मंगलवार की देर रात घर पहुंचे और भक्तापुर गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृतक के चाचा रामजी यादव ने बताया कि भक्तापुर निवासी एक युवक गांव के लड़कों को सूरत ले जाकर रेहड़ी पर फल बिकवाने का कार्य करवाता था। उसी युवक के पास सुशील भी फल बेचता था। परिजनों की मांग है कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाए। दूसरी तरफ देर रात तक सीओ औराई प्रभात राय, औराई प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम समेत अन्य काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। बताया कि मामला जहां का है, मुकदमा वहीं दर्ज होगा। बुधवार की सुबह वे शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला सुसाइड का है। सूरत में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। वे मुकदमा दर्ज कर दोबारा पीएम कराने की मांग कर रहे थे। मामला सूरत का होने के कारण यहां संभव नहीं था। ऐसे में समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed