{"_id":"634715d0f179c76e4a48a9f5","slug":"youth-dies-due-to-electric-current-bhadohi-news-vns6787507159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के जीयनपुर ममहर में बुधवार की शाम धान के खेत में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने विद्युत तार काटते समय करंट से युवक की मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी ह्रै।
बिजली की खराबी खोजते हुए कर्मचारी बुधवार की शाम जब नलकूप के पास पहुंचे तो तार नीचे मिला। कर्मचारी नजदीक पहुंचे तो धान के खेत में युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार युवक का हाथ पैर करंट लगने से झुलसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लगभग 30 वर्षीय युवक ब्लू कलर का टी शर्ट और काले रंग का लोअर पहने था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि घटनास्थल से ऐसा लगता है कि विद्युत तार चोरी के लिए काटते समय युवक करंट की जद में आ गया। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।