{"_id":"61c8afc1aa9826087b063c6e","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-driver-absconding-bhadohi-news-vns630153745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से युवक की मौत,चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से युवक की मौत,चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर गांव के सामने मिर्जापुर-औराई मार्ग पर रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से दीना केशरवानी (36) निवासी सहसेपुर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि दीना माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोपहर में दीना बाइक से खाना खाने घर जा रहा था कि सहसेपुर पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक दो नाबालिग पुत्रों का पिता भी है। पत्नी आरती देवी का रो-रो कर हालत बिगड़ गई थी। आसपास के लोगों की मानें तो यातायात नियमों का पालन न होने की वजह से शनिवार को सुबह उगापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आकर अमवांखुर्द-चौरी निवासी एक महिला की मौत हो गई थी और चालक फरार हो गया था। दूसरे दिन भी सहसेपुर में हुई दुर्घटना का जिम्मेदार चालक भी भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।