फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
चौरी। उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन पर पूर्वी फाटक के पास शुक्रवार को शाम ट्रेन से कटकर विवेक पांडेय (22) निवासी महथिया-जौनपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विवेक अपने छोटे भाई रितिक के साथ चांदीगहना स्थित अपने ननिहाल रहता था। शाम को चौरी बाजार में सामान की खरीदारी करने जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मामा बबलू शुक्ला ने चिंता जताई कि घर में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई थी कि विवेक ऐसा कदम उठा सके। जबकि लोगों ने कहा कि विवेक प्रतापगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया था उसी समय वाराणसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी लगभग आधे घंटे तक रोकी गई थी। जुटी भीड़ घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाती रही। प्रभारी निरीक्षक चौरी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रेलवे पुलिस के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed