{"_id":"601e74578ebc3e4c8d41b59b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-bhadohi-news-vns5730719181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। एक व्यक्ति की शनिवार को वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट के सराय जगदीश हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद जंगीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा, इसका पता नहीं चल पाया था। उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सरायजगदीश हॉल्ट पर शनिवार को ट्रेन से कटकर शिवकुमार यादव (50) निवासी बैरीबीसा की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग नौ माह से पैसेंजर गाड़ियों का संचालन बंद हो जाने से हाल्ट पर सन्नाटा रहता है। यही कारण है कि इधर-उधर से भटकने वालों और मानसिक रोग पीड़ित उसी हाल्ट के नजदीक भ्रमण करते रहते हैं। मंडुआडीह-प्रयागराज रेल का विद्युतीकरण होने के बावजूद वाराणसी रेल मंडल प्रशासन पैदल पुल बनाने में देरी कर रहा है। जबकि इन दिनों दोहरीकरण का कार्य जारी रहने के चलते विद्युत से चलने वाली ट्रेनों की चपेट में आने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। बताया जाता है कि अधेड़ हाल्ट पर टहल रहा था। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही अप विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जानकारी पर जंगीगंज चौकी पुलिस शव का लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।