फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth commits suicide by hanging himself from sari trap

Bhadohi News: साड़ी के फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself from sari trap
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात साड़ी के फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने परर परिवार वाले परेशाान हो गए। खिड़की से देखा तो उसका शव लटक रहा था। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानीपुर गांव निवासी अरविंद (32) मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात आठ बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर एवं छत पर सो गए। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वाले परेशान हो गए। खिड़की को खोलकर देखा तो अरविंद का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस लोहे के दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके तीन बेटे हैं। अरविंद के उठाए कदम से परिवार वाले भी सदमें में है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे मामला आत्महत्या का ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed