फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth climbed mobile tower due to Occupy the land

भदोही: जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर पर, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 

Sat, 20 Feb 2021 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth climbed mobile tower due to Occupy the land
मोबाइल टॉवर - फोटो : अमर उजाला

जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज एक युवक भदोही जिले के हरियांव स्थित मोबाइल फोन के टॉवर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। उसने लेखपाल और रजपुरा पुलिस पर जमीन विवाद मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन पर युवक लगभग 5 घंटे बाद नीचे उतरा। 

विज्ञापन


हरियांव निवासी सूरज मिश्र पुत्र बऊ मिश्र दोपहर 12.30 बजे टावर पर चढ़ गया। जानकारी होते ही एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक अधिकारीगण उसकी शिकायत दूर करने का आश्वासन देकर नीचे उतरने की कोशिश में जुटे थे। युवक भी अपनी बात पर अड़ा था। उसने गांव के एक व्यक्ति पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसी बीच वहां पहुंचे एडीएम शैलेंद्र मिश्र और एएसपी रवींद्र कुमार वर्मा ने भी युवक से उतरने को कहा। इसी बीच अधिकारियों ने उसकी मां को मौके पर बुला लिया। मां के कहने , अफसरों के आश्वासन और समझाने बुझाने के बाद युवक 5.30 बजे नीचे उतरा। इस बीच जमीन तो प्रशासन ने विपक्षी से खाली करा दी लेकिन इससे नया विवाद उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एडीएम और एएसपी वहां से जाने को हुए तो विपक्षी के घर की महिलाओं ने उनके वाहन को घेर लिया। महिलाओं का कहना था कि ढाई दशक पूर्व सूरज मिश्र के दादा रामजी मिश्र ने एक बीघा जमीन देने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। उसमें से वे 10 बिस्वा भूमि मांग रहे थे। हालांकि मामला न्यायालय में है। अफसरों ने पूरे मामले को देखने के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों को अलग से लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed