{"_id":"662219a7f2ae71bc010bc306","slug":"young-mand-dies-after-hit-by-pickup-in-bhadohi-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत; छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत; छाया मातम
Fri, 19 Apr 2024 12:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:44 PM IST
सार
Bhadohi News: युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों को ढांढस देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ घर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा चौकी के मन्नी गांव के पास बीती देर रात जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर पिकअप की चपेट में आने से शिवम सरोज (28) पुत्र शमशेर की मौत हो गई। वह चौरी थाना क्षेत्र के समाल कोट का निवासी था।
सरोज कोइरौना थाना क्षेत्र के शांतिपुर बहपूरा गांव में एक बारात में आया हुआ था। द्वारपूजा और भोजन के बाद वह अपने एक साथी के साथ बाइक से घर के लिए लौट रहा था। बाइक उसका साथी चला रहा था।
डीघ के मन्नी गांव के पास मुख्य सड़क पर बाइक में पीछे से एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और पैर सहित शरीर के दाहिने अंगों में गंभीर चोटें आई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों ने उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाइक एक रिश्तेदार चला रहा था। जबकि मृतक पीछे बैठा हुआ था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक दो बच्चों का पिता था। 4 वर्ष की बेटी मानवी और 2 वर्ष के मासूम पुत्र अभी के सिर से पिता का साया उठ गया।
पत्नी सुषमा देवी, मां गेना देवी, पिता शमशेर, छोटे भाई प्रेमसागर सहित परिजनों और रिश्तेदारों के रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। परिजन शुक्रवार सुबह शव को कोइरौना थान पर ले आए। पुलिस ने शव को पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।