फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man died after hit by train in bhadohi posted status with family chaos among family members

सॉरी मां अपना ख्याल रखना...: ट्रेन से कटा युवक, स्टेटस में लिखा भावुक संदेश; मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Sun, 27 Oct 2024 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:56 PM IST
सार

Bhadohi News : दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर औराई कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। घटना के बाद कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young man died after hit by train in bhadohi posted status with family chaos among family members
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली के खमरिया नगर पंचायत निवासी 16 वर्षीय एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर पर बिना किसी को बताए ही निकल गया था। सुबह उसने अपने माता-पिता के साथ व्हाट्सअप स्टोरी भी लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 15 लोहिया नगर निवासी अखिलेश यादव को पुत्र प्रमोद (16) कक्षा का छात्र हैं। रविवार की सुबह वह घर से बिना बताए सुबह सात बजे निकला था। इस बीच, अहिमनपुर हाल्ट से पुरब की तरफ प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर आगे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास हुई। छात्र ने मरने से कुछ देर पहले अपने व्हाट्सएप पर अपने बहन और माता-पिता के साथ का स्टेटस लगाया था। मृतक की दो बहन हैं और वह अपने बाप का इकलौता लड़का था। अभी दोनों बहनों की शादी नहीं हुई है। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह वह हेड कास्टेबल संतोष यादव आदि टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed