फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man climbed mobile tower after not getting justice in land dispute bhadohi

UP: जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर मोबाइल टावर चढ़ा युवक, लेखपाल पर लगाया गंभीर आरोप; पहुंची पुलिस

Thu, 03 Jul 2025 08:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 08:13 PM IST
सार

यूपी के भदोही स्थित किशुनदेवपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूद जाने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित युवक ने लेखपाल का आरोप लगाया कि जमीन के एक मामले में उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

विज्ञापन
young man climbed mobile tower after not getting justice in land dispute bhadohi
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन विवाद में लगभग डेढ़ वर्ष से न्याय न मिलने से परेशान थाना गोपीगंज के किशुनदेवपुर गांव निवासी पवन कुमार उर्फ मढल्लू गुरुवार की शाम 4.15 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में सफल रही।

विज्ञापन


गोपीगंज के किशुनदेवपुर गांव निवासी पवन कुमार उर्फ मढल्लू ने गुरुवार की शाम लेखपाल संदीप पाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमानी के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। बताया कि गांव में उसकी जमीन है। जिसको एक व्यक्ति ने बैनामा कराया था, लेकिन बैनामे की जमीन से अधिक जमीन पर उनके द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले शिकायत के बाद लेखपाल द्वारा लीपापोती की जा रही है। जिससे नाराज युवक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के मोबाइल टावर पर फरियादी के चढ़ने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। टावर चढ़ा युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सीओ चमन सिंह चावड़ा ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसपर ढाई घंटे बाद वह टावर से उतरा। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतार दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed