फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yashasvi of Bhadohi in IPL, smashing century against Mumbai

Bhadohi News: आईपीएल में भदोही के यशस्वी का धमाल, मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक

Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Yashasvi of Bhadohi in IPL, smashing century against Mumbai
ज्ञानपुर। आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल का बल्ला लगातार रन ठोक रहा है। आईपीएल के 42वें मुकाबले में यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 बाल पर 124 रन ठोक दिए। मूलरूप से भदोही के सुरियावां के रहने विले यशस्वी जायसवाल 2023 आईपीएल के टॉप स्कोरर बन गए हैं।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 42 मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रायल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 16 चौके और आठ छक्के लगाकर मात्र 62 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। इसके पहले चेन्नई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अर्धशसकीय पारी खेली थी। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है।
विज्ञापन


उन्होंने इस सीजन की सबसे बड़ी पारी भी खेल दी है। 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेलने के बाद यशस्वी आखिरी ओवर में आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के मारे। पारी के आखिरी ओवर में वह आउट हुए। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही 124 रन किसी भी राजस्थान के बल्लेबाज की लीग में सबसे बड़ी पारी है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके नाम ऑरेंज कैप हो गया है। उनके इस सीजन में 428 रन हो गए हैं। सिर्फ फाफ डु प्लेसिस और डेवॉन कॉन्वे ने ही उनसे पहले 400 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा चौका लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर। भदोही के रहने वाले यशस्वी की इस पारी को देख जिले में खुशी की लहर है। रविवार को उनकी शानदार बैटिंग से उनके गांव में कोच रहे आरिफ हुसैन और मोहम्मद इसराइल सहित अन्य परिजन भी खुश नजर आए। अमर उजाला से बातचीत करते हुए यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि मेरा बेटा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमारी इच्छा है कि वह इंडियन टीम के लिए खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed